रुपया 50 पैसे कमजोर पहली बार 88 रुपये प्रति डॉलर से नीचे

मुंबई, 29 अगस्त (वार्ता) रुपये में शुक्रवार को 50.50 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गयी और यह पहली बार 88 रुपये प्रति डॉलर से नीचे उतर गया।

भारतीय मुद्रा आज एक समय 88.3325 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। अंत में यह 88.09 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई। इससे पहले रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर 87.88 रुपये प्रति डॉलर रहा था।

पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 87.5850 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया आज 87.73 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन दबाव में रहा। इसका दिन का उच्चतम स्तर 87.71 रुपये प्रति डॉलर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली से रुपये में गिरावट रही। साथ ही शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट का असर भी रुपये पर देखा गया।

 

Next Post

भारत,जापान के बीच पांच साल में होगा पांच लाख कर्मियों का आदन प्रदान

Fri Aug 29 , 2025
टोक्यो, 29 अगस्त (वार्ता) भारत और जापान ने अगले पांच साल में आपस में पांच लाख कर्मियों के आदान प्रदान का लक्ष्य रखा है जिसमें भारत से जापान के कुछ क्षेत्रों में काम के लिए पचास हजार कुशल और प्रतिभावान कर्मी भी बुलाए जा सकते हैं । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like