अक्षय हत्याकांड: तीनों आरोपियों को इंदौर ले गई पुलिस

जबलपुर: इंदौर के बाणगंगा में हुए चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड के तीन आरोपियों को इंदौर पुलिस ने शहर से गिरफ्तार किया जिन्हें टीम अपने साथ ले गई जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई है।विदित हो कि इंदौर के बाणगंगा में अक्षय शर्मा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपित कार से अपहरण करने के बाद इंदौर से 100 किलोमीटर दूर शाजापुर ले गए थे। निर्वस्त्र करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या की थी। गर्म लोहे की रॉड से उसके शरीर को दागने के बाद आरोपित उसे 18 जनवरी को थाने के पास फेंककर फरार हो गए थे। वारदात जमीन विवाद हुई थी। मामले में तीन आरोपित पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके थे जबकि तीन शशिकांत शर्मा, रवि और गौरव फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर ईनाम भी घोषित किया गया था।
कथित भाजपा नेत्री का फ्लैट में फरारी काट रहा था आरोपित दामाद 
हत्याकांड के फरार आरोपियों के शहर में होने की सूचना इंदौर पुलिस को मिली थी । इसके बाद इंदौर से एक टीम जबलपुर आई थी। लार्डगंज पुलिस के साथ टीम ने राइट टाउन स्थित आदि एन्क्लेव में एक भाजपा की कथित नेत्री के घर में दबिश देकर शशिकांत शर्मा को दबोचा इसके बाद रवि और गौरव को भी पकड़ा गया। शशिकांत शर्मा भाजपा नेत्री का दामाद बताया जा रहा है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद इंदौर पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई है जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई। कथित भाजपा नेत्री को मामले में आरोपी बनाया जा सकता था। कातिल दामाद को फरारी कटाने का आरोप है।

Next Post

पिछले साल हुई हत्या, कातिल, मृतक की अब तक पहचान नहीं

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी अंतर्गत ग्राम बारहा नहर किनारे पिछले साल गोली मारकर फेंकी गई युवक की लाश की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। अब तक न तो कातिक का पता चल सका है और न ही मृतक की पहचान हो पाई है ।विदित हो कि 1 नवम्बर […]

You May Like