इंदौर: पलासिया क्षेत्र के मनोरमागंज में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहा रहने वाले 35 वर्षीय फरियादी डॉ. पुलकित चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात आरोपी ने उनके घर का मुख्य ताला तोड़कर घूसा और घर में रखी अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद, आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा किचन में रखे बर्तन चुरा लिए। घटना के बाद फरियादी ने देर रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू कर की।
Next Post
रिहैब सेंटर पहुंचे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डायरेक्टर की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Mon Feb 16 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक रिहैब सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डायरेक्टर की सेंटर पहुंचने के महज दो घंटे के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया […]

You May Like
-
2 weeks ago
राशिफल-पंचांग: 22 अगस्त 2026
-
2 years ago
आय से अधिक संपत्ति का मामला