जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी अंतर्गत ग्राम बारहा नहर किनारे पिछले साल गोली मारकर फेंकी गई युवक की लाश की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। अब तक न तो कातिक का पता चल सका है और न ही मृतक की पहचान हो पाई है ।विदित हो कि 1 नवम्बर 25 को ग्राम बारहा नहर किनारे एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। जांच मेंं यह बात सामने आई थी कि मृतक के सिर में गोली मारी गई थी।
गोली लगने से अत्याधिक मात्रा में ब्लड निकलने से उसकी मौत हो गई थी। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें शव से दूरी पर पड़ी मिली थी। अज्ञात आरोपी के द्वारा अज्ञात मृतक पुरूष उम्र लगभग 45-50 वर्ष को गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था लेकिन अब तक न तो मृतक की पहचान हो पाई है और न ही कातिल का कोई सुराग मिला है।
