इस्कॉन की मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता में धृति रहीं विजयी, दौलतगंज स्थित मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ग्वालियर: इस्कॉन द्वारा आयोजित की गई मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम इस्कॉन मंदिर दौलतगंज में घोषित किए गए। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम आने वाली छात्रा धृति को इलेक्ट्रिक साइकिल, दूसरे से पांचवां स्थान पाने वाले छात्रों को इवोन साइकिल व करीब 80 छात्रों को स्मार्ट वॉच, थर्मस बॉटल व टीशर्ट का वितरण किया गया।मंदिर के अध्यक्ष मानस चंद्र दास प्रभु व पुणे इस्कॉन मंदिर के पुरुषोत्तम हरिदास प्रभु ने बताया कि ग्वालियर सहित डबरा के करीब 65 स्कूलों में जाकर बच्चों को भगवद गीता की जानकारी दी गई।

साथ ही कक्षा 4 से 10 तक बच्चों के लिए मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। जिसमें जिले के करीब 5 हजार बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों कक्षा 4 से 7 व 8 से 10 में आयोजित किया गया। इसके लिए भारत के पहले स्वदेशी सुपर कम्प्यूटर निर्माता विजय भाटकर व इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ राव ने इस्कॉन को सपोर्ट किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक मूल्यों, चारित्रिक विकास और नैतिकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संगीता सिंह व बलराम प्रभु, जीतेंद्र प्रभु, श्यामा माताजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

'बरा' की 198 बीघा वन भूमि पर हाईकोर्ट का 'स्टे', गुप्तेश्वर सोसायटी को मिली राहत पर फिलहाल ब्रेक

Sun Mar 15 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरा की 198 बीघा बेशकीमती जमीन के मालिकाना हक की कानूनी लड़ाई अब एक नए पड़ाव पर पहुँच गई है। उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने गुप्तेश्वर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पक्ष में पूर्व में आए फैसले के अमल पर […]

You May Like

मनोरंजन