एसयूबी वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत दो घायल

सतना, 07 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर से कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे लोगों का वाहन आज मध्यप्रदेश के मैहर जिले के खेरवा टोला मे सड़क किनारे खडे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसयूबी वाहन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सडक किनारे खडे ट्रक से टकरा गया।

हादसे में पूनम चतुर्वेदी (56) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया है।

Next Post

टैंपो ट्रैवलर और मोटर साइकिल टैंकर से भिडी, चार की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

Fri Feb 7 , 2025
इंदौर, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में एक टैंपो ट्रैवलर और मोटर साइकिल केमिकल से भरे एक टैंकर में पीछे से टकरा गयीं, जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।   पुलिस सूत्रों के […]

You May Like

मनोरंजन