एसआईआर के विरोध में चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत सैकड़ों नेता हिरासत मे

चंडीगढ़ 10 अक्टूबर (वार्ता) चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आप नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडियां समेत सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बसों में बैठाकर सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन ले जाया गया। करीब दो घंटे बाद दोपहर दो बजे सभी को रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 10 बजे रोष मार्च निकाला और चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर रखा था। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान श्री सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री के कहने पर देश के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि देश का युवा और मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

श्री सिसोदिया ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने दावा किया कि देशभर के युवा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी युवा इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

Next Post

सरकारी जमीन पर बने अवैध पक्के मकान हटाए

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर। प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राऊ तहसील के ग्राम बागोदा सरकारी जमीन पर बने पक्के मकान हटाने की कार्रवाई की गई। शहर की राऊ तहसील के ग्राम बागोदा में सरकारी कांकड़ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त […]

You May Like