
इंदौर। प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राऊ तहसील के ग्राम बागोदा सरकारी जमीन पर बने पक्के मकान हटाने की कार्रवाई की गई।
शहर की राऊ तहसील के ग्राम बागोदा में सरकारी कांकड़ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई। उक्त सरकारी जमीन पर पांच अवैध पक्के मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था।
उक्त मामले में एसडीएम लोकेंद्र कुमार सरल एवं शासन के राजस्व अमले द्वारा शासकीय भूमि पर निर्मित पांच पक्के मकानों को हटाया गया।
