शुक्रवारी हाट बाजार:दुकानें शिफ्ट होने से कारोबार हो रहा प्रभावित, पुरानी जगह पर लौटाने की मांग

छतरपुर। शुक्रवारी हाट बाजार में दुकान लगाने वाले विक्रेताओं ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन सौंपा। दुकानदारों ने प्रशासन को अवगत कराया कि हाल ही में उनकी दुकानों को जिस नए स्थान पर शिफ्ट किया गया है, वहां ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे उनका व्यापार ठप होने की स्थिति में है।

 

विक्रेताओं का कहना है कि वर्षों से जिस स्थान पर हाट बाजार लगता आ रहा था, वहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती थी और बिक्री भी ठीक-ठाक हो जाती थी। लेकिन नई जगह पर पर्याप्त भीड़ नहीं जुट रही, जिसके कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि दैनिक आय में भारी गिरावट आई है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

 

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो उन्हें उनकी पुरानी जगह पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए या फिर सभी को एक उपयुक्त और व्यावसायिक दृष्टि से बेहतर स्थान एक साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी समस्या का जल्द समाधान करेगा, ताकि छोटे व्यापारियों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

Next Post

MSP की गारंटी के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा, मुलताई में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed Feb 18 , 2026
मुलताई।कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे पंजाब के किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल अपने साथियो के साथ मंगलवार को मुलताई पहुंचे।एमएसपी की कानूनी गारंटी एवं किसानो की मांग को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा 7 फरवरी को कन्या कुमारी से प्रारम्भ हुआ था। किसान नेता […]

You May Like