MSP की गारंटी के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा, मुलताई में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुलताई।कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे पंजाब के किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल अपने साथियो के साथ मंगलवार को मुलताई पहुंचे।एमएसपी की कानूनी गारंटी एवं किसानो की मांग को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा 7 फरवरी को कन्या कुमारी से प्रारम्भ हुआ था। किसान नेता डल्लेवाल ने कहा की वे पहले भी 132 दिनों तक आमरण अनशन कर चुके हैं और अगर इस बार भी किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अपने प्राणों का बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अमेरिका के साथ हुई व्यापारिक डील को किसान विरोधी बताया, डल्लेवाल ने मुलताई गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुखद घटना कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने मुलताई में रुककर बस स्टैंड स्थित शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका संघर्ष किसानों के हक की लड़ाई में हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।यात्रा के मुलताई पहुंचने पर नरेंद्र गोस्वामी ने फूल बरसाकर स्वागत किया । इस मौके पर कांग्रेस नेता अरुण यादव और संजय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और नागरिक मौजूद रहे। जिन्होंने यात्रा को अपना समर्थन दिया।इस दौरान किसान नेता ने शहीदों को श्रद्धाजलि दी। डल्लेवाल ने कहा 19 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी किसान महापंचायत बुलाई गईं है. जिसमे देशभर के किसान पहुचेगे और सरकार के खिलाफ संघर्ष का अगला रास्ता तय करेंगे।

Next Post

डिजिटल होगी जनगणना: मोबाइल ऐप से चिह्नित होंगे मकान, सिविल इंजीनियर संभालेंगे कमान

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल। नगर निगम में जोन प्रभारियों का जनगणना प्रशिक्षण मंगलवार को पूरा हो गया. प्रशिक्षण में जोन के मकानों को चिन्हित कर अपडेट करने के लिए पहली बार मोबाईल एप का उपयोग कर जानकारी दी गई. जिसमें एक चार्ट बनाया जाएगा. उस चार्ट में मकानों को चिन्हित कर जानकारी अपडेट […]

You May Like