प्रधानमंत्री के मन की बात से मिली उड़ान, विचारपुर की फुटबॉल टीम जर्मनी में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण में शामिल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में मिनी ब्राज़ील कहे गए शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर की फुटबॉल टीम अब जर्मनी में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण ले रही है। जर्मनी के प्रतिष्ठित FC Ingolstadt 04 क्लब ने खिलाड़ियों और कोच को 4 से 12 अक्टूबर तक ट्रेनिंग का अवसर दिया है। 4 अक्टूबर को म्यूनिख पहुँचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के मार्गदर्शन में खिलाड़ी गेंद नियंत्रण, पासिंग, शूटिंग, डिफेंस, अटैक और टीमवर्क जैसी आधुनिक फुटबॉल तकनीकों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। विचारपुर से पाँच खिलाड़ी सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र बैगा, मनीष घसिया और प्रशिक्षक लक्ष्मी सहीस इस प्रशिक्षण में शामिल हैं। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह अवसर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Next Post

छिंदवाड़ा हादसा: उपचाररत बच्चों का इलाज सरकार कराएगी, परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से हुई बच्चों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपचाररत सभी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी, ताकि किसी भी बच्चे को उपचार में कोई कठिनाई न […]

You May Like