राष्ट्र निर्माण को जीवन का संकल्प बनाएं: मनोज श्रीवास्तव

सागर: राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने उभरती वैश्विक शक्ति के रूप में भारत चुनौतियां एवं संभावना विषय पर कहा कि भारत की वैश्विक पहचान में युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है.उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण को जीवन का संकल्प बनाने का आह्वान किया. आयोजन सचिव ले. डॉ. अंशु सोनी ने सेमिनार के विषय पर विस्तृत चर्चा की. सेमिनार की समन्वयक डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने सेमिनार के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला. सेमिनार के विषय प्रवर्तक लाल बहादुर शास्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलसचिव डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि यूनान, मिस्र आदि देशों ने भारत से ज्ञान प्राप्त किया.

भारत को यों ही सोने की चिडिया नहीं कहा जाता रहा है इसका कारण केवल प्राकृतिक संपदा नहीं है बल्कि ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्म, कौशल और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन की परंपरा रही है. विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि यह गर्व की बात है कि यह कन्या महाविद्यालय छात्राहित में सदैव शैक्षणिक गतिविधियों में सतत् सक्रिय रहता है, आपने आज के विषय को समसामायिक निरूपित किया. अध्यक्षीय उद्बोधन में एक्सीलेंस गल्र्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को रेखांकित किया. प्रथम तकनीकी सत्र में अध्यक्षता डॉ. अनुपमा कौशिक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने की.

शोध छात्रा सुप्रिया जैन, अनुज अहिरवार, डॉ. अपर्णा चाचोंदिया, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी गायकवाड़ तथा गुंजन देवलिया ने अपने-अपने आलेख वाचन में विषय से संबंधित उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की. द्वितीय तकनीकी सत्र में अध्यक्षता डॉ. सर्वेश्वर उपाध्याय ने की. डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, देव मिश्रा, वर्तिका सिंह, डॉ. कुलदीप यादव प्राचार्य बडा कॉलेज, डॉ. नीतीश ओबेरायन, डॉ. अशोक पन्या ने आलेख प्रस्तुत किए.

सेमिनार का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ. संगीत विभाग की छात्राओं ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. उद्घाटन सत्र के अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. पवन शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मिश्रा, सदस्य विनय मिश्रा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी मंचासीन थे. सभी अतिथियों द्वारा सेमिनार की प्रोसीडिंग का विमोचन किया गया. इस राष्ट्रीय सेमिनार से विभाग की छात्राओं को लाभ प्राप्त हुआ. सेमिनार में देशभर से आए विद्वानों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की

Next Post

डॉ राहुल भन्ते का बांदकपुर आगमन, भोलेबाबा के दर्शन कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात

Sat Jan 17 , 2026
दमोह‌: गृह मंत्रालय भारत सरकार व भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य व बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भन्ते आज सर्किट हाउस दमोह से रवाना होकर बांदकपुर पहुंचे, जहां भोलेबाबा के दर्शन कर सभी से मुलाकात की.वि इस अवसर पर विवेक श्रीधर, कृष्णा पटेल, पूनाबाई सरपंच, वीरू […]

You May Like