
भोपाल। फेडरेशन ऑफ एमपी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु खरे और अन्य पदाधिकारियों का भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी व्यापारिक संगठन मिलकर व्यापारी और उपभोक्ता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेंगे तथा परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे। समारोह में महामंत्री ललित तांतेड़, उपाध्यक्ष अरविंद जैन, मंत्री सुनील जैनाविन, अजय देवनानी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।
