शिक्षा मंत्री से मिले सिंगरौली विधायक भोपाल में किया शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

सिंगरौली । सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विगत दिवस भोपाल प्रवास के दौरान म.प्र. शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच शिक्षा, परिवहन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।

विधायक रामनिवास शाह ने मंत्री के समक्ष सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी विषय रखे। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान परिवहन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार तथा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने से संबंधित सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इन विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इसके अलावा सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, अधोसंरचना निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सिंगरौली के पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। मुलाकात को सिंगरौली के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी वारंट में लगी रोक हटी 

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट के जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने अभिषेक बनर्जी की याचिका को खारिज करते हुए गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर लगी को को हटा दिया है। भाजपा […]

You May Like