मतदान के लिए 29 दिसंबर को रहेगा अवकाश

सतना: मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) में जिले के जनपद पंचायत नागौद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा-2 में रिक्त सरपंच पद के मतदान 29 दिसम्बर को कराया जायेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेशानुसार मतदान के लिए अधिनियम निगोशिएवल इन्स्ट्रमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Next Post

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज सतना आयेंगे

Sat Dec 27 , 2025
सतना: मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 27 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे चाटर्ड प्लेन से सतना पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय सायं 5 बजे चाटर्ड प्लेन से भोपाल […]

You May Like