स्थानांतरित हुए थाना प्रभारी को दी भावभीनी विदाई

रेहटी। थाना प्रभारी के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद राजेश कहारे का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किए गए.

पुराने थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया साथियों ने उन्हें विदाई दी. रेहटी थाना प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश कहारे ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिसिंग को लेकर अपनी कार्यशैली की अलग पहचान बनाई. उन्होंने ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. कार्यक्रम में थानों के थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित, जनप्रतिनिधि, और नागरिक मौजूद थे. सभी ने श्री कहारे को विदाई दी. थाना प्रभारी राजेश कहारे ने सलकनपुर पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात की. जहां सरपंच श्रीमती मंजू दायमा, व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, चौकी प्रभारी बसंत सिकरवार सहित ग्रामीणों ने उनका सम्मान कर विदाई दी.

 

 

Next Post

सारनी पावर हाउस में पीएफ और वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Sun Aug 9 , 2026
सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युतगृह सारनी में ठेका मजदूरों के वेतन भुगतान और भविष्य निधि से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित ठेकेदारों के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही मूल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग प्रशासन और एमपीपीजीसीएल प्रबंधन से की है। शिकायत […]

You May Like