रीवा :जिले के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ियार मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान मनसुख चतुर्वेदी और गणेश पटेल, निवासी सिलपरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी कार्य से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही गुढ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Next Post
सहकारिता आंदोलन बनेगा 2047 के समृद्ध भारत की मजबूत नींव: अमित शाह
Tue Jul 7 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के पाँचवें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रालय ने पाँच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े 30 करोड़ से अधिक लोगों और 8.5 लाख से ज्यादा सहकारी संस्थाओं को नई दिशा […]

You May Like
-
1 month ago
बादलों ने पारा गिराया लेकिन उमस बरकरार
-
2 years ago
गाजा में इजरायली हमलों में चौबीस लोगों की मौत
-
12 months ago
जर्जर स्टॉप डैम से जलसंकट, टैंकर के पानी से कर रहे तर्पण