बाढ: शाह ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कश्मीर को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ की तबाही झेल रहे तीन राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है और केन्द्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री शाह ने बाढ़ प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात , जम्मू कश्मीर और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को फोन पर बात की। उन्होंने चारों मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में बाढ़ से उत्पन्न हालातों की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक हफ़्ते तक लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण दादर, हिंदमाता, परेल, वर्ली, गोरेगांव और अंधेरी समेत कई निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर जलभराव हुआ। वसई-विरार और नालासोपारा के कुछ हिस्से भी बुरी तरह प्रभावित हुए, जहां 1.5 फुट तक पानी भरने से ट्रैफ़िक और सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुँचने में रुकावट आई। ट्रैक पर पानी भरने के कारण

उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई। ठाकुरवाड़ी के पास भूस्खलन से कर्जत-लोनावला रूट पर भी कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएँ प्रभावित हुई हैं। गुजरात में बाढ़ के कारण वडोदरा और सूरत में सबसे अधिक तबाही हुई है। कुछ हिस्सों में जल भराव के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पटरियों पर पानी जमा होने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। केरल के वायनाड में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन से जान माल का नुकसान हुआ है।

.....

Next Post

7,669 करोड़ का दावा छोड़ा और गुजरात को दिए 550 करोड़; नर्मदा जल विवाद पर मप्र सरकार लाये श्वेत पत्र: कांग्रेस 

Wed Jul 8 , 2026
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने बुधवार को नर्मदा नदी से जुड़े जल अधिकारों के मुद्दे पर राज्य सरकार पर मध्य प्रदेश के हितों से समझौता करने का आरोप लगाते हुए नर्मदा जल बंटवारे, परियोजनाओं और मुआवजे से जुड़े सभी निर्णयों पर तत्काल श्वेत पत्र जारी […]

You May Like