ग्वालियर: कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आज गुरुवार को शहर में हैं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री लाखनसिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। ग्वालियर आने वालों में अरुण यादव पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री म. प्र. शासन, हिना कांवरे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमुख हैं।
रेलवे स्टेशन से ये सभी नेता 17, गांधी रोड बंगले पर पहुंचे एवं यहां अशोक सिंह राज्यसभा सांसद की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। भोपाल से आए इन नेताओं ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे नेता भी इनसे मिले।
