10-12 फीट गहरे टैंक के ऊपर काम,सुरक्षा पर सवाल

सिंगरौली । एनसीएल के आईडब्ल्यूएसएस परिसर में कथित तौर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में कुछ कर्मचारी ऊंचाई पर सिविल कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पास सुरक्षा हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट अथवा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण स्पष्ट रूप से नजर नहीं आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कर्मचारी काम कर रहे थे, उसके नीचे करीब 10 से 12 फीट गहरे पानी के टैंक हैं। ऐसे जोखिम वाले स्थान पर बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया गया या नहीं, यह जांच का विषय है। यदि वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य वास्तविक है तो ऊंचाई पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। इधर वायरल वीडियो के बाद यह भी चर्चा है कि संबंधित स्थल पर कार्य की निगरानी कौन कर रहा था और सुरक्षा मानकों की जांच किस स्तर पर की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार सिविल कार्य इंजीनियरों की निगरानी में होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में साइट निरीक्षण, सीसीटीव्ही फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इधर मामले को लेकर एनसीएल सीएमडी और संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर स्थल का निरीक्षण कराने तथा वीडियो की सत्यता की जांच कराने की मांग उठ रही है।

Next Post

कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर निकाला विरोध मार्च और मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

Wed Sep 30 , 2026
रीवा, कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाए जाने एवं उनके द्वारा लिये गये निर्णय की व्यापक समीक्षा को लेकर धरना प्रदर्शन कर विरोध मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और इस्तीफा मांगा. नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी पैदल मार्च […]

You May Like