प्रतिष्ठानों में कर रहे थे घरेलू गैस का उपयोग, चार सिलेंडर जब्‍त

जबलपुर। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राजस्‍व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रही। कलेक्‍टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शनिवार को गोरखपुर अनुविभाग के अंतर्गत पचौरी मिष्‍ठान भंडार से एचपीसीएल के दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्‍यवसायिक इस्‍तेमाल करते पाये जाने पर जब्‍त किया गया। इसी प्रकार खितौला मोड़ सिहोरा में दो प्रतिष्‍ठानों बालाजी कोल्ड्रिंक्‍स एवं न्‍यू अमृतसरी नान से व्‍यवसायिक इस्‍तेमाल पाये जाने पर एक-एक सिलेंडर जब्‍त किये गये।

Next Post

ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना को मंजूरी पर किसानों ने सीएम डॉ यादव का जताया आभार

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। उज्जैन-जावरा क्षेत्र के किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क परियोजना को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में […]

You May Like