60 की उम्र में सलमान खान की सॉलिड फिटनेस ने मचाया तहलका

60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान की लेटेस्ट जिम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दमदार फिटनेस के साथ मजेदार कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

 हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी लेटेस्ट तस्वीरें, जो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कुछ ही दिनों में 60 साल के होने जा रहे सलमान ने इन फोटोज के जरिए यह साफ कर दिया है कि उम्र उनके फिटनेस जुनून के आगे टिक नहीं पाती। जिम से सामने आई इन तस्वीरों में भाईजान की दमदार बॉडी और जबरदस्त मसल्स फैंस को हैरान कर रही हैं।

सलमान खान ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह जिम के अंदर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उनकी टोंड लेग्स, मजबूत बाइसेप्स और फिट बॉडी इस बात का सबूत हैं कि 60 की उम्र के करीब पहुंचकर भी सलमान खुद को बेहतरीन शेप में बनाए हुए हैं।

Next Post

OTT पर छाया नया के-ड्रामा, 1 घंटे 48 मिनट की ये कोरियन फिल्म बना रही रिकॉर्ड

Tue Dec 23 , 2025
के-ड्रामा का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई कोरियन फिल्म ‘द ग्रेट फ्लड’ अपनी जबरदस्त कहानी के चलते टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। भारत में कोरियन ड्रामा और फिल्मों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर के-ड्रामा प्रेमियों […]

You May Like