17 दिसंबर को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर होगी चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद तदनुसार अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।

इस सत्र में प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए की जा रही पहल, आगामी नीतियों और नए रोडमैप पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभाग अपनी प्रगति और आगे की रणनीति प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश सरकार इसे भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण सत्र मान रही है।

Next Post

पहाड़ी में सजे जुआ फड़ पर एसपी की स्पेशल टीम ने मारा छापा

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर। संजय नगर पहाड़ी में सजे जुआ फड़ पर एसपी की स्पेशल टीम ने छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त किए गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को आज सूचना मिली कि संजय नगर पहाड़ी में जुआड़ी ताश […]

You May Like