22 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाला चालक पकड़ा, पुलिस ने वाहन किया जब्त

इंदौर: बार-बार यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. विजयनगर चौराहे पर एक पल्सर बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ा, जो 22 बार नियमों का उल्लंघन कर चुका था. चालान राशि जमा न करने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. आईटीएमएस कैमरों से मिले डेटा के आधार पर ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है, जो बार-बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं.

उपनिरीक्षक बलराम सिंह तोमर ने बताया कि विजयनगर चौराहे पर बाइक नम्बर एमपी 09 जेडएस 3569 को रोका. जांच में पता चला कि चालक के खिलाफ 22 बार नियम उल्लंघन के ई-चालान बने हैं और उसने अब तक जुर्माना नहीं भरा था. मौके पर दो चालानों का भुगतान करवाया गया, जबकि बाकी चालान कोर्ट में लंबित रहने के कारण वाहन को जब्त कर यातायात थाना परिसर में खड़ा करवा लिया.

Next Post

डबल इंजन सरकार की 12000 ट्रेनों की व्यवस्था की खुल गई पोल : राहुल

Sat Oct 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि रेल मंत्री ने त्योहारी सीजन में 12000 विशेष ट्रेनें चलाने की बात कही थी लेकिन ठसाठस भरी और अमानवीय सफर ने डबल इंजन सरकार की पोल खोल कर रख […]

You May Like