सारनी:शोभापुर कॉलोनी के भुजलिया नाले में रविवार सुबह एक कोल कर्मी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामबीरज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और मर्ग की कायमी कर मामले को जांच में लिया है। वेकोलि सुरक्षा अधिकारी ऋतुराज ने बताया मृतक छतरपुर खदान में कार्यरत था। जिसका शव भुजलिया पुलिया में मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। लोगों का मानना है कि रात 8 बजे जब मंदिर में आरती हुई तब तक रामबीरज को वहां देखा गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि लघु शंका करने नाले के पास रामबिरज गया होगा। इस दौरान नाले में गिर गया होगा।
इनका कहना
भुजलिया नाले में मिले शव की पहचान 50 वर्षीय रामबिरज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पंचनामा, मर्ग की कायमी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पायेगा। मनोज उइके, चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा।
