छतरपुर। जिले कि सरवई पुलिस ने ग्राम नांद तिर्गला में छापामार कार्रवाई करते हुए तीन बोरियों में भरे करीब 20 हजार रुपये कीमत के विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े पटाखे और बिक्री की राशि जब्त की है.
पुलिस को ग्राम नांद तिरौला में अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री बेचने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को रोहित श्रीवास पिता बहादुर श्रीवास निवासी ग्राम खामिनखेड़ा, थाना
गोवरा, पटाखों की बिक्री करते मिला, जांच के दौरान उसके पास न तो बिक्री का लाइसेंस मिला और न ही सुरक्षा संबंधी उपकरण पाए गए,
पुलिस ने पटाखे और बिक्री राशि जब्त कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
यह कार्रवाई एसडीओपी नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय सहित पुलिस टीम ने की.
