लाठी से वार कर तोड़ दिए बछिया के पैर, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में बछिया पर खेत मालिक ने क्रूरता पूर्वक लाठी से हमला कर दिया। बछिया के दोनों पैर टूट गए। सूचना मिलते ही गौसकों ने पहुंचकर बछिया की जान बचाई। साथ मामले की रिपोर्ट थाने मेंं दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक रोहित साहू निवासी विद्यासागर वार्ड पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गौ सेवक है। अभिषेक पटेल निवासी निभौरा का अपने खेत में एक सफेद रंग की बछिया के साथ क्रूरतापूर्वक लाठी से मारपीट कर रहा था।

सूचना मिलने पर वे अपने गौ सेवकों राजा सेन, बलराम ठाकुर, नितिन ठाकुर के साथ मौके पर गया तो देखा कि अभिषेक पटेल के खेत में एक सफेद रंग की बछिया जिसकी उम्र लगभग 1 साल की होगी जिसके पीछे के दोनों पैर टूटे हुए थे खून निकल रहा था। कमर में भी चोट थी जिसे गौ सेवकों की मदद से आटों में लादकर गौ उपचार केन्द्र पनागर में छोड़ा गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अभिषेक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियों के लिये कलेक्टर एवं निगम आयुक्त की हुई प्रशंसा

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में जनगणना के कार्यों की प्रांरभिक तैयारियों के लिये रजिस्ट्रार जनरल, जनगणना आयुक्त व मुख्य सचिव मध्यप्रदेश ने ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान एवं निगम आयुक्त संघ प्रिय के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जनगणना को लेकर किए गए […]

You May Like

Play sound