दमोह: पावन पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर्व पर श्री देव जगन्नाथ स्वामी मंदिर, पुराना थाना में एक दिवसीय श्री सीता राम अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया.कार्यक्रम गुरूवार प्रातः 9 बजे शुरू हुआ जो दूसरे दिन प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. 24 घंटे चले इस दिव्य कीर्तन में मंदिर पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग के सानिध्य में जगदीश स्वामी रामायण मंडल, कादीपुर कीर्तन मंडल एवं केवलारी कीर्तन मंडल के सदस्यों ने आनंद के साथ कीर्तन प्रस्तुत किया.इस अवसर पर पंडित अजय गर्ग, पंडित देवेंद्र दुबे, विनय असाटी, आनंद सोनी, राम प्रकाश मिश्रा, दीपक नेमा, अनुज सोनी, आराध्य गर्ग, नरेश पटेल, नितेश उपाध्याय, प्रभु देवा, राजेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे.
Next Post
नालो की सफाई में जुटा ननि लेकिन अतिक्रमण पर नही दे रहा ध्यान
Fri Jun 12 , 2026
रीवा: 15 जून के पहले शहर के सभी बड़े नालो की सफाई में नगर निगम प्रशासन जुटा हुआ है. बड़ी मशीने नाले की सफाई के लिये उतार दी गई है. लेकिन जो बाढ़ के लिये कारण बनता है अतिक्रमण उस पर ध्यान नही दिया जा रहा है. चिन्हित अतिक्रमणों को […]

You May Like
-
2 months ago
डाटा एंट्री में त्रुटि की गुंजाइश न रहे: एसपी
-
1 year ago
हाईड्रा मशीन की चपेट में आने से मजदूर घायल