फोटो खींचने की बात पर विवाद, युवक और उसके साथियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में फोटो खींचने की बात को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने युवक और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.घटना रात 10.30 बजे स्कीम नंबर 140 स्थित बीआरडी बिल्डिंग की है. 17 वर्षीय फरियादी विकास पिता रडु भूरिया, निवासी विंजालिया वेयर हाउस, कनाड़िया के साथ फोटो खींचने की बात को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान आरोपी अजय पिता संतोष बंसल, निवासी टिंकू के पीछे संपत हिल्स, तीसरी गली और भगवंत सिंह पिता गोपाल दांगी, निवासी संजना पार्क ने फरियादी और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. मामले में पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरु की.

Next Post

दिल्ली में बारिश का साइड इफेक्ट, महारैली की तैयारियों पर संकट!

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली से पहले बारिश ने आयोजकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हुई बारिश के बाद मैदान में जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है, जिससे रैली में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी हो सकती […]

You May Like