भ्रष्टाचार: मृत व्यक्तियों को जिंदा बता मजदूरी दर्शाकर किया फर्जीवाड़ा

जबलपुर: ईओडब्ल्यू ने अमृत सरोवर तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार करने पर सरपंच, उप सरपंच, सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।सूत्रों के मुताबिक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मृत व्यक्तियों को जीवित बताकर अमृत सरोवर तालाब निर्माण में मजदूरी दर्शाकर फर्जी दस्तखत कर मजदूरी की राशि आहरण किया गया है।

शासन की योजनाओं में फर्जीवाड़ा की शिकायत पर जांच ईओडब्ल्यू जबलपुर द्वारा की गई। जिसमेें पाया गया कि ग्राम पंचायत सचिव श्रीमति देवश्री यादव द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचकर व अपने पद का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर मृत व्यक्ति कन्नू लाल वर्मन की मृत्यु के पश्चात उसके नाम पर मनरेगा के अंतर्गत उसकी उपस्थिति दर्ज कर कूटरचित मस्टररोल तैयार करना, ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजेन्द्र यादव द्वारा सुषमा यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अवैध लाभ पहुँचाना व वंदना यादव पत्नि राजेन्द्र यादव को लाडली बहना योजना का अवैध रुप से लाभ पहुँचाना पाया गया।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर
सरपंच, पुन्नू कोल पिता लल्ला कोल 48 वर्ष, निवासी ग्राम समर पिपरिया, ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा, जनपद पंचायत, जबलपुर, उपसरपंच, राजेन्द्र यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम खिरहैनी घाट, ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा, जनपद पंचायत जबलपुर, श्रीमति देवश्री यादव सचिव, ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा, जनपद पंचायत जबलपुर, श्रीमति सुषमा यादव पति रामनाथ उर्फ रम्मू यादव निवासी निवासी ग्राम खिरहैनी घाट, ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा, जनपद पंचायत जबलपुर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

मांगलिया में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण

Tue May 27 , 2025
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के ग्राम पंचायत मांगलिया में आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र एवं स्टाफ मर्टर का लोकार्पण किया। यह 6 बिस्तरीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र है और यहां 24 घंटे प्रसूति सुविधा एवं इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी. […]

You May Like