
भोपाल। महिला सुरक्षा एवं महिलाओं की समस्या सुनने व उन्हे रिपोर्ट लिखाने हेतु TATA AIG ग्रुप द्वारा थाना शाहपुरा परिसर में प्रथक से एक महिला ऊर्जा डेस्क के लिये भवन का नव निर्माण कराया गया। उक्त महिला ऊर्जा डेस्क का शुभारंभ आज पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमति प्रियंका शुक्ला ( IPS ) द्वारा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी शाहपुरा लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना शाहपुरा महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी उनि मोना जादौन एवं TATA AIG की ओर से दिवांग पाण्डया व प्रवेश जैन सहित उनकी टीम तथा अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा । महिला ऊर्जा डेस्क के संचालन से महिलाऐं स्वतंत्र होकर निर्भीकता के साथ महिला अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या एवं रिपोर्ट को सुना सकेंगी ।
