मांगलिया में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के ग्राम पंचायत मांगलिया में आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र एवं स्टाफ मर्टर का लोकार्पण किया। यह 6 बिस्तरीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र है और यहां 24 घंटे प्रसूति सुविधा एवं इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी. एक करोड़ 31 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित इस प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में टीकाकरण व्यवस्था के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रतिदिन जाँच सुविधा एवं निःशुल्क दवाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसमें आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. इस प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जायेगा.
इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के पास की खुली जमीन पर एक सुन्दर गार्डन बनाया जायेगा. साथ ही इसे मुख्य मार्ग से भी जोड़ा जायेगा, ताकि यहां आने वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की असुविधा न हो. इस क्षेत्र को विकसित करने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे.

Next Post

नालों में बह रहा गंदा पानी

Tue May 27 , 2025
नदी शुद्धीकरण योजना पड़ी ठंडी इंदौर: क्लीन, स्मार्ट एंड हेल्दी सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई योजनाएं बनाकर शहरवासियों के सामने रखी गई थी. उनमें वॉटर ट्रीटमेंट प्लान से शहर के नालों की सफाई का भी प्रस्ताव दिखाया गया था, जिससे शहर को गंदे नाले रहित बनाया जा सके. इस बड़ी […]

You May Like