विजयपुर में ई-रिक्शा पलटा, 8 घायल

श्योपुर:विजयपुर थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां ओवरलोड ई-रिक्शा अचानक सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे में सवार 8 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में जानकी पत्नी दुर्जन (50), स्वार्थी पुत्री भूपेंद्र (2), गुजनी पत्नी मोहर सिंह (35), प्रीति पुत्री हरि सिंह (9), शिवानी पुत्री सुल्तान (14), मोनू पुत्र रोशन (28), ऋषिवर पुत्र मुंशी (12), लक्ष्मण पुत्र छोटा शाक्य (50) बताए गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से विजयपुर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने 7 घायलों को गंभीर हालत में भर्ती किया है, जबकि 12 वर्षीय ऋषिवर की स्थिति नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया। रिक्शा पहले से ही निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारियों से भरा था। ऐसे में बाइक को बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन पलट गया।

Next Post

संभागीय ज्ञानोदय स्कूल पर छात्रों ने लगाया ताला, जमकर हंगामा

Fri Aug 22 , 2025
ग्वालियर:आरटीओ ऑफिस के पास हुरावली क्षेत्र में बने राज्य शासन के संभागीय ज्ञानोदय आवासीय स्कूल में गुस्साए छात्रों ने हंगामा कर दिया। ताला लगाकर छात्रों ने गेट बंद कर दिए। छात्र स्कूल और हॉस्टल की बदइंतजामी दूर करने एवं प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। Facebook Share on […]

You May Like