यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला,गंभीर

पानसेमल नगर के प्रजापति चौराहे पर शनिवार रात्रि एक सड़क हादसे में 1 युवक गंभीर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रजापति चौराहे पर हादसे में बालाजी यात्री बस ने बाइक को रौंद दिया और घसीटते हुए ले गया, जिसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घटना में मतराला निवासी दारासिंह सुखलाल मेहता गंभीर घायल हुआ है,घायल को प्रसन्न पाठक,दर्शन महाजन और सोमनाथ अहीरे ने CHC उपचार हेतु पहुंचाया जहां डॉक्टर अमृत बमनके ने स्टाफ के साथ घायल का उपचार किया जहां से उसे रेफर किया ।बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।बस सूरत की ओर जा रही थी।

Next Post

महू से इंदौर आ रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sun Apr 27 , 2025
इंदौर। रविवार को महू से इंदौर बाजार जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना गोल चौराहे के पास हुई, जहां उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी […]

You May Like