चार प्रगणकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी

सतना: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निगम क्षेत्र में नगर पालिक निगम सतना द्वारा संचालित मकान सूचीकरण कार्य में उदासीनता एवं शासकीय आदेशों की अवहेलना करने वाले प्रगणकों के विरुद्ध निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

डॉ.शेर सिंह मीना, प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर पालिक निगम सतना के आदेश पर जोनल चार्ज अधिकारी, दीपक बागरी द्वारा ब्लॉक संख्या 92 की प्रगणक श्रीमती सुमन गौतम,ब्लॉक 93 के प्रगणक ओमकार तिवारी, ब्लॉक संख्या 104 की प्रगणक श्रीमती कविता निगम एवं ब्लॉक संख्या 112 की प्रगणक श्रीमती समीक्षा खरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित प्रगणकों को मोबाइल कॉल एवं व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद उनके द्वारा नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र प्राप्त करने में रुचि नहीं दिखाई गई तथा जनगणना कार्य के संबंध में दिए गए निर्देशों की लगातार अनदेखी की गई जोकि राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही है।
होगी कड़ी कार्रवाई
प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही, आदेशों की अवहेलना अथवा शासकीय दायित्वों से विमुख रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Next Post

आज का मौसम: दिल्ली से बिहार तक 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी

Tue May 12 , 2026
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 12मई के लिए दिल्ली, यूपी और बिहार सहित देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 11 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 19 राज्यों के लिए आंधी-बारिश की गंभीर […]

You May Like