आरपीआई को जल्द ही मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा : रामदास आठवले

नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि कहा कि पार्टी को जल्द ही राष्ट्र स्तरीय राजनीतिक दल का दर्जा मिल जाएगा।

श्री अठावले ने आज यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी को जल्द ही राष्ट्र स्तरीय राजनीतिक दल का दर्जा मिल जाएगा।उन्होंने कहा कि आरपीआई को नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतने व मणिपुर राज्य में बेहतर प्रदर्शन के कारण पहले ही राज्य स्तरीय दल का दर्जा मिल चुका है। सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन पहले से ही सक्रिय है और आरपीआई को और सशक्त करने के लिए पार्टी दो करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए देशव्यापी सदस्यता अभियान चलाएगी।

उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से आवाहन करते हुए कहा कि अपने प्रदेश, अपने जिले,अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के लिए समाधान के लिए आरपीआई के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर आमजन का विश्वास जीतें व संगठन को सशक्त बनाने में प्रतिभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य वृहद सदस्यता अभियान में सक्रियता से अपनी भागीदारी दें एवं बाबासाहेब के सपनों को साकार करने में जुटी आरपीआई को मजबूत करने में अपना प्रभावी रूप से योगदान दे।

श्री आठवले ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के उज्ज्वल भविष्य और प्रगति के नए अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) व आरक्षण के नाम पर गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम सभी विपक्षी दल औऱ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं।

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित समाज के सभी वंचित वर्गों के न्याय के लिए अपना संघर्ष एवं समर्पण निरन्तर ज़ारी रखेगी।

 

Next Post

बड़ौदा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे हार्दिक

Mon Dec 1 , 2025
बड़ौदा 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) में बड़ौदा के लिए खेलेंगे। सितंबर के बाद यह पहली बार होगा जब वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते दिखेंगे। दो और चार दिसंबर को पंजाब तथा गुजरात के खिलाफ होने जा रहे इन […]

You May Like