सड़क हादसे में घायल युवक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

छिंदवाड़ा. चौरई थाना क्षेत्र के माचागोरा के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण वर्मा पिता माधो वर्मा 34 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, माचागोरा के पास सड़क हादसे में कृष्ण वर्मा घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनकी हालत गंभीर बताई गई, जिसके चलते परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सड़क हादसा किस कारण से हुआ और इसमें अन्य कोई व्यक्ति घायल हुआ या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने सील किया अंजलि क्लीनिक

Sat Sep 26 , 2026
छिंदवाड़ा। कोयलांचल क्षेत्र में बिना आवश्यक दस्तावेजों के उपचार किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने न्यूटन मार्ग स्थित अंजलि क्लीनिक को सील कर दिया है। क्लीनिक का संचालन अजय भगत द्वारा लंबे समय से किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद परासिया बीएमओ डॉ. […]

You May Like