BJP सरकारी जमीनों पर बना रही दफ्तर,यह लोकतंत्र का अपमान

भोपाल:मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़कर जनता की जमीनों को भाजपा के स्थायी दफ्तरों में तब्दील कर रही है।पटवारी ने बताया कि मऊगंज और पांढुर्णा जैसे नवगठित जिलों में भाजपा को सरकारी जमीनें देने की कैबिनेट से मंजूरी दी गई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब भाजपा जनता की संपत्ति को अपना निजी पता मान चुकी है?गुना में डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर भाजपा दफ्तर बनाने के लिए प्रशासन ने पुराने आदिवासी परिवारों के घर ढहा दिए। वहीं नीमच में 20 हजार वर्गफीट जमीन पर भाजपा ने कथित कब्जा कर लिया, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

पटवारी ने कहा कि जनता के टैक्स और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग भाजपा दफ्तर और गेस्ट हाउस बनाने में हो रहा है, जबकि इन्हीं जगहों पर स्कूल, अस्पताल या गरीबों के घर बनाए जा सकते थे।कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा को दी गई सारी सरकारी जमीनें तत्काल वापस ली जाएं और पूरे मामले की न्यायिक जांच हो।

Next Post

सीवरेज लाइन चालू होने से पहले ही हालत खराब, जगह-जगह गड्ढे, टूटे ढक्कन, लोग परेशान

Wed Aug 6 , 2025
मंडला:सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट का काम नगरवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। अभी सीवरेज लाइन शुरू भी नहीं हुई, लेकिन इसकी दुर्दशा लोगों को भारी पड़ने लगी है। शहर की लगभग 140 किमी लंबाई में डाली जा रही सीवरेज लाइन के चलते जगह-जगह सड़कें खोदी गईं, जिनकी मरम्मत सिर्फ खानापूर्ति […]

You May Like