आबकारी विभाग ने पकडी 9 लाख से अधिक की अवैध शराब 

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर मुकेश नेमा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध जि़ला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के निर्देशन में 30 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ ब के ग्राम टांडी तहसील रानापुर में मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची जहां रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन कुल 304 पेटी (कुल- 3848 बल्क लीटर) विधिवत जब्त की। मौके पर से फरार आरोपी बिल्ला पिता पांगला वसुनिया के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही नवीन विधान के तहत विडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। उक्त जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 9 लाख 48 हजार 480 रूपये है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक सर्वश्री अकलेश सोलंकी, रमेश सिसोदिया, प्रेमसिंह परमार एवं आबकारी स्टाफ कांतु डामोर, मदन राठौड, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, पवन गाड़रिया, विजय चौहान, पुष्पा बारिया, विद्या डामोर एवं वाहन चालक बहादुर ढाकिया, दिपक भूरिया, दयाल मंडोडिया का सराहनीय योगदान रहा। विभाग के अनुसार जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

30 झाबुआ-1- जप्त शराब के साथ आबकारी अमला

Next Post

शाह ने बताया मोदी सरकार के 10 साल को नये युग की शुरुआत

Thu Jan 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुुरुवार को कहा कि मोदी सरकार के 10 साल का कार्यकाल सच्चे अर्थ में एक युग का अंत करने और एक नये युग की शुरूआत करने वाला समय रहा। श्री शाह आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।