कोठे में घुसकर 12 बकरियों का किया शिकार, किसानों में दहशत

सौसर: शहर सहित समूचे ग्रामीण अंचल में तेंदुए का मूवमेंट लगातार बने रहने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। बीती रात बेलगांव में तेंदुए ने मवेशियों के कोठे में घुसकर 12 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों की चिंता और अधिक बढ़ गई है।​ जानकारी के अनुसार, बेलगांव स्थित बाल हनुमान मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेरड़ी निवासी किसान गंगाधर खंडाइत का खेत व मवेशियों का कोठा स्थित है। बीती रात तेंदुए ने कोठे में धावा बोलकर वहां बंधी 12 बकरियों को मार डाला। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब मंगलवार सुबह किसान गंगाधर अपने खेत पहुंचे। कोठे के भीतर बकरियों के क्षत-विक्षत शव देखकर उनके होश उड़ गए।
​सूचना मिलते ही सौसर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर कुडापे वन अमले के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने की पुष्टि की। वन विभाग ने मौके पर पंचनामा तैयार कर पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।​गौरतलब है कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पीपला के बाद अब बेलगांव में एक साथ 12 बकरियों के शिकार की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Next Post

हाथों में मोर पंख-नगड़िया की थाप पर थिरके कलाकार

Tue Nov 10 , 2026
लवकुशनगर। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर बुंदेलखंड में पारंपरिक मोनिया (दिवारी) नृत्य की धूम देखने को मिली. सुबहसे ही मोनिया नृत्य करने वाले कलाकार रंग-बिरंगी और आकर्षक वेशभूषा में नजर आए, हाथों में मजबूत लड्डु और मोर पंख लेकर कलाकारों ने नगड़िया की धाप पर जमकर […]

You May Like