लवकुशनगर। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर बुंदेलखंड में पारंपरिक मोनिया (दिवारी) नृत्य की धूम देखने को मिली. सुबहसे ही मोनिया नृत्य करने वाले कलाकार रंग-बिरंगी और आकर्षक वेशभूषा में नजर आए, हाथों में मजबूत लड्डु और मोर पंख लेकर कलाकारों ने नगड़िया की धाप पर जमकर नृत्य किया.
इस दौरान दिवारी गायन और नगाड़िया की गूंज ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और
परंपरा का प्रतीक यह नृत्य क्षेत्र के गांव-गांव में अलग-अलग अंदाज में आयोजित किया जाता है. लवकुशनगर क्षेत्र में माता बम्बरवेनी परिसर में भी क्षेत्रीय विधायक द्वारा दिवारी नृत्य कार्यक्रम आयोजित कराया गया इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप सम्मानजनक धनराशि देने की घोषणा की गई. पूरे क्षेत्र में लोगों ने इस पारंपरिक आयोजन का जमकर आनंद लिया, मोनिया नृत्य बुदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है.
