विधायक चौहान ने सामूहिक विवाह स्वीकृत राशि का चेक वितरण किया

बैतूल।विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने भैंसदेही जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामुहिक विवाह स्वीकृत राशि का चेक वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

745 जोड़ों ने लिए सात फेरे

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 745 जोड़ों ने सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इन जोड़ों को शासन की ओर से 49 हजार रुपये की राशि वधु के खाते में अंतरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस योजना का शुभारंभ किया गया था, जिससे आज लाखों जरूरतमंद बहन-बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। इस योजना से गरीब पिता के सिर से बेटी के विवाह को लेकर आर्थिक तंगी की चिंता हटी है।

कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद पंचायत भैंसदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र दीक्षित ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा ऋषभदास सावरकर,ददन ठाकुर ,पवन और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Next Post

ऑपरेशन रिंगटोन के अंतर्गत खोजे गए 60 मोबाइल

Tue Aug 26 , 2025
सतना: तकनीकी दक्षता और जन सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सायबर सेल मैहर ने ऑपरेशन रिंगटोन के तहत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 60 नागरिकों के गुम मोबाइल खोज निकाले। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 10 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।शिकायतों के आधार पर पुलिस […]

You May Like