भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव ने सभी को होलिका दहन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ”असत्य, अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आइए, इस पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मतक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगें। देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।”
