नयी दिल्ली/देहरादून 28 मई (वार्ता) उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से गुरुवार को मुलाकात की और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं।
श्रीमती रौतेला ने श्रीमती वाड्रा को देवभूमि आने का भी निमंत्रण दिया है। जिस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की है।
उन्होंने चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मुलाकात के बाद श्री रौतले ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर नजरें बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुटता से तैयार है और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और कांग्रेस पार्टी के विज़न को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।

