नई दिल्ली, देश में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आयकर विभाग (CBDT) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में ITR फाइलर्स की वृद्धि दर के मामले में बिहार ने केरल और गुजरात जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है।
बिहार में 46.2 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि
आंकड़ों के अनुसार, बिहार में ITR फाइलर्स की ग्रोथ रेट सबसे ज्यादा 46.2 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके बाद केरलम 42.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश 38.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर है। वित्तीय जागरूकता बढ़ने और अर्थव्यवस्था के औपचारिक होने से यह बड़ा बदलाव आया है।
देश में कुल ITR फाइलर्स और टैक्सपेयर्स की स्थिति
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश में कुल 8.79 करोड़ ITR फाइल किए गए, जिनमें से लगभग 72 प्रतिशत लोगों ने नई टैक्स व्यवस्था को चुना है। हालांकि कुल फाइलिंग बढ़ी है, लेकिन वास्तविक कर भुगतान करने वालों की संख्या अभी भी सीमित है और महाराष्ट्र कुल टैक्स संग्रह में सबसे आगे है।

