गोहलपुर पुलिस ने दर्ज की धोखाधड़ी की एफआईआर
जबलपुर: संपत्ति मेें हिस्सेदारी का झांसा देकर जालसाज ने एक युवक से 45 लाख रूपए हड़प लिए। गोहलपुर पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम मोह. फैसल अंसारी 43 वर्ष निवासी अलकेसर अपार्टमेंट नार्थ सिविल लाईन नागरथ चौक थाना ओमती ने लिखित शिकायत की कि तैय्यूब अंसारी ने धोखाधड़ी करने के इरादे से अधिक मूल्यवान सम्पत्ति दिखाकर गुमराह किया और उपरोक्त सम्पत्ति में 17 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने के लिये समझौता किया।
जिसका हिस्सेदारी के लिये 2 लाख रूपये कैश और 33 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से तैय्यूब अंसारी के खाता में अलग-अलग दिनांक में दिये। उक्त हिस्सेदारी की लिखा पढ़ी तैय्यूब अंसारी के घर पर 2 गवाहों के साथ जो दिखाया था वह सम्पत्ति की लिखा पढ़ी न करके सम्पत्ति जों खेतों के बीचों बीच स्थित है की धोखे में रखकर लिखा पढ़ी किया। लिखित शिकायत के अवलोकन पर आरोपी तैय्यूब अंसारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
