झूठी शिकायत को लेकर तमिल समाज ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर: झूठी शिकायत किए जाने पर तमिल संघम समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गोविंद भवन दक्षिण सिविल लाइन निवासी अभिषेक पाल प्रताप विजय पॉल 6 मार्च को मध्यरात्रि वेद रजक उर्फ पीती, कृष्णा रजक, मोनू रजक, आशुतोष रजक एवं रितेश रजक द्वारा आर.टी.ओ. सिंघई पैलेस के पास अभद्रता करते हुए गालियां देने लगे, अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा मना किया गया तो वेद रजक ने उसे गोली मार दी।

जिसके बाद षडयंत्र रचते हुए वेद रजक और कृष्णा रजक के द्वारा स्वयं के घर में तोड़ फोड़ कर उसकी झूठी शिकायत कर दी जबकि अभिषेक अस्पताल में इलाजरत था। समाज के लोगों ने अभिषेक पॉल के ऊपर झूठी शिकायत करने और गोली मारने वाले आरोपियों के ऊपर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर सुशील मृदुलयार, रमेश पिल्ले, राजेश पिल्ले, दशरथ पिल्ले, राकेश स्वामी, शेखर पिल्ले, सुभाष पिल्ले आदि उपस्थित थे।

Next Post

खेत के टपरे में एक व्यक्ति की मौत

Wed Mar 12 , 2025
दमोह:बुध-गुरुवार की दरमियानी रात्रि में एक व्यक्ति की खेत के टपरे में मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार परसा पिता गंगी बंजारा 45 वर्ष खेत में फसल रखवाली के लिए घर से करीब 11 बजे रात्रि में गया हुआ था.सुबह उसे खेत में ही चारपाई पर मृत अवस्था में […]

You May Like