
भोपाल। राजधानी में अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की यह कार्रवाई आबकारी नियंत्रक दल ने शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे की. जहां से भारी मात्रा में शराब बनाने वाली सामग्री और कच्ची शराब जब्त की. इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है. विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रभारी आरजी भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को सुबह एक साथ पांच जगह छापेमारी की. आबकारी विभाग को मुखबिर सूचना मिली थी कि छावनी पठार, बंजारा बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर कोकता एवम हरिपुरा में कच्ची शराब बनाने का काराबार चल रहा है. सूचना के आधार पर आबकारी नियंत्रक दल ने सभी जगह एक साथ कार्रवाई की. जहां से 35 लीटर कच्ची शराब के साथ ही 6 क्विंटल महुआ लाहन जब्त किया. इस मामले में पांच महिला आरोपियों गीता बाई, सुगना बाई, निशा, डुली बाई, बसंती बाई पर मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए . वहीं उक्त शराब के सैंपल लेकर मौके पर महुआ लाहन को नष्ट किया गया. इस मामले की जांच की जा रही है. जब्त सामान की कीमत लगभग 67 हजार रुपए बताई गई है. उक्त कार्यवाही प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शरद मिश्रा, प्रीति उइके, सुरेन्द्र देवांगन, महेश विश्वकर्मा, विवेक सक्सेना, स्वाति बघेल , चंदर सिंह शामिल रहे.
