
देवास। शहर के मल्हार तोड़ी क्षेत्र में 32 वर्षीय नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रविवार को घर के किचन में नीचे बेसुध मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। चोट के निशान होने से मामला संदिग्ध हो गया है। घटना के बाद पति घर के बाहर गेट लगाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मल्हार तोड़ी में रहने वाली प्रीति चौहान की रविवार को बेसुध अवस्था में मिली थी। घटना के बाद पति गोविंद फरार हो गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
प्रीति का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गोविंद चौहान से विवाह हुआ था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात दोनों में विवाद हुआ था। रविवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पति घर से बाहर निकला और गेट लगाकर चला गया। पड़ाेस में रहने वाले ससुर ने दरवाजा खोला तो प्रति रसोई घर में बेसुध मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों प्रीति के शरीर में चोट के निशान होने की बात कही है। प्रीति की सुबह 10.30 बजे उसके अंकल संजय सोलंकी से बात भी हुई थी। इस दौरान उसने विवाद की बात कही थी। अंकल ने पुलिस थाने में शिकायत के लिए कहा था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। इधर अस्पताल में शव देखकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस उसके पति गोविंद की तलाश कर रही है।
