जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में नाबालिक की डोली उठने वाली थी जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने दबिश दी और बाल विवाह रुकवाया।बताया जाता है कि एक नाबालिग बालिका की शादी तय कर दी गई थी और आज पूरी रस्म अदायगी के साथ विवाह की तैयारी थी मामले की शिकायत भोपाल पहुंची थी.
जिसके पास सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवाया। कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका और ग्वारीघाट में रहने वाले 21 वर्षीय युवक का आज विवाह कराने की तैयारी थी सूचना मिलते ही बाल विकास की टीम और पुलिस ने पहुंचकर विवाह को रुकवाया और दोनों के परिजनों को समझाइश दी।
